और इस के कारण जलवायु में भारी बदलाव आ चुके हैं। समुद्रों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है, तूफान और भयंकर हो रहे हैं। दुनिया के कुछ हिस्सों में जाड़ों में ज्यादा सर्दी और गर्मियों में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने लगी है।
दुनियाभर की सरकारें मान चुकी हैं कि हमें धरती का गर्म होना रोकना होगा।
बहुत से लोगों को लगता है कि इस मामले में वह कुछ भी नहीं कर सकते। लेकिन सच यह है कि धरती को बचाने के लिए हम सबके छोटे से छोटे योगदान का भी बहुत महत्व है।
नीचे बताए 12 सरल उपायों को अपना कर आप धरती को गर्म होने से रोकने के लिए चल रहे संघर्ष में मदद कर सकते हैं। आप सभी उपायों पर अमल न भी कर पाएं तो 2 या 3 उपायों पर अमल करके भी आप काफी मदद कर सकेंगे।
धरती गर्म क्यों हो रही है
धरती के गर्म होने का कारण कुछ विशेष गैसों का स्तर वातावरण में बढ़ना है जो ग्रीनहाउस गैसें कहलाती हैं। इन गैसों के स्तर का वातावरण में बढ़ने का एक प्रमुख कारण है ऊर्जा और बिजली तैयार करने के लिए तेल और कोयले जैसे कार्बन आधारित ईंधनों का उपयोग। इन गैसों स्तर को कम करने का सबसे आसान तरीका है ऊर्जा का कम या फिर अधिक कुशलता से इस्तेमाल। नीचे बताए गए 12 उपायों का इस्तेमाल करके आप अपने घर में ऊर्जा की बचत कर सकते हैं।
-
रोशनी का कुशलता से उपयोग करें
साधारण बल्बों की जगह कॉम्पैक्ट फ्लॉरॉसेंट लैंप (CFLs) का इस्तेमाल करें। समान रोशनी के लिए कॉम्पैक्ट फ्लॉरॉसेंट साधारण बल्बों की तुलना में एक चौथाई ऊर्जा का इस्तेमाल करते हैं और उनसे आठ गुना अधिक समय तक चलते हैं (साधारण बल्ब 1000 घंटे चलते हैं और कॉम्पैक्ट फ्लॉरॉसेंट 8000 घंटे)।
इस तरह आपके बिजली के बिल में तो जबर्दस्त कटौती होती ही है, बल्ब खरीदने का खर्च भी कम होता है। -
बिजली की बचत करनेवाले उपकरण इस्तेमाल करें
यह अन्य उपकरणों के मुकाबले ऊंची गुणवत्तावाले होते हैं, अधिक चलते हैं और 2 से 10 गुना तक बिजली की बचत करते हैं। यानि इनके इस्तेमाल से ऊर्जा और पैसे, दोनों की बचत होती है।
भारत में रेफ्रिजरेटर और एयरकंडिशनर जैसे उपकरणों पर कुशलता का दर्जा बतानेवाले लेबल लगाए जाते हैं जो एक से पांच सितारा तक होते हैं। यानि जितने ज्यादा सितारे उतना किफायती उपकरण। -
ऊर्जा की बचत करनेवाले कम्प्यूटर इस्तेमाल करें
स्क्रीन सेवर से उर्जा की बाचात नहीं होती| अपने कंप्यूटर पर पॉवर मेनेजमेंट फंक्शन का इस्तेमाल करे| स्पीडस्टेप पावर मेनेजमेंट के इस्तेमाल से उर्जा की ज्यादा बचत संभव है|
-
कार का इस्तेमाल कम करें
पैदल चलें, साइकिल चलाएं, कारपूल या सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें। पांच किमी क़म कार चलाने पर लगभग 15 क़िलोग्राम कार्बन डायऑक्साइड वातावरण में नहीं पहुंचेगीे! सीएनजी या एलपीजी जैसे कम प्रदूषण फैलानेवाले ईंधनों का इस्तेमाल करें। दो मिनट से अधिक रूकना हो तो कार बन्द कर दें।
-
अपनी गाड़ी के टायरों की जांच करें
गाड़ी के टायरों में हवा की कमी से ईंधन की ज्यादा खपत होती है। रेडियल टायरों के इस्तेमाल से 3 से 7% ईंधन की बचत होती है। एक लिटर पेट्रोल बचने का अर्थ है लगभग 25 क़िग़्रा क़ार्बन डायऑक्साइड वातावरण में नहीं पहुंचेगी।
-
पानी का उपयोग सावधानी से करें
नलों को कस कर बन्द करें, टपकने या रिसने न दें। दांत साफ करते, दाढ़ी बनाते या मुंह हाथ धोते हुए मग का इस्तेमाल करें। नहाने के लिए फुहारे की जगह बाल्टी और मग इस्तेमाल करें। अपनी बस्ती में वर्षाजल संग्रह शुरू करें।
-
प्लास्टिक के थैलों का उपयोग रोकें
खरीददारी के लिए घर से निकलते समय कपड़े या पुनर्चक्रित कागज के थैले साथ ले लें।ढेर सारी पैकेजिंग वाले उत्पाद खरीदने से बचें।
-
अपने एयरकंडिशनर के थर्मोस्टैट को 2 डिग्री बढ़ा दें
इस आसान से उपाय से आप हर बरस लगभग 900 किग़्रा क़ार्बन डायऑक्साइड को वातावरण में पहुंचने से रोक लेंगे।
थर्मोस्टैट को 25 डिगी्र सेंटिग्रेड पर सैट करने से आपको कम कीमत पर अधिकतम आराम मिलता है। -
अक्षय ऊर्जा इस्तेमाल करें
ऊर्जा बचाने के लिए सूर्य के प्रकाश का कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। बिजली के गीज़र की जगह सौर ऊर्जा से चलनेवाला वाटरहीटर इस्तेमाल करें। 100 लिटर क्षमतावाला सौर वाटरहीटर हर वर्ष बिजली की करीब 1500 यूनिटों की बचत कर सकता है। रोशनी के लिए सूर्य के प्रकाश से चार्ज होनेवाली बैटरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। सौर ऊर्जा से चलनेवाले कुकर में खाना पकाने से भोजन के पोषक तत्व समाप्त नहीं होते। सौर कुकर को धूप में बाहर छोड़ दें और बढ़िया पके चावल और सब्जियों का स्वाद लें। अगर आप गांव में रहते हैं तो गोबर से बायोगैस बनाएं और ईंधन की बचत करें।
-
एक पेड़ उगाएं
एक पेड़ अपने जीवनकाल में एक टन कार्बन डायऑक्साइड सोख लेता है।
-
बिजली के उपकरणों को ऑफ कर दें
जरूरत न होने पर बल्बों और पंखों को बन्द कर दें। इसी तरह टेलिविज़न, डीवीडी प्लेयर, स्टीरियो आदि का जब इस्तेमाल न हो रहा हो तो इन्हें रिमोट से नहीं बल्कि स्विच से ऑफ करें। इससे आप हर वर्ष हजारों किग़्रा क़ार्बन डायऑक्साइड को वातावरण में जाने से रोक लेंगे।
-
अधिक पुनर्चक्रण और पुनर्प्रयोग करे
कागज, बोतलों जैसी चीजों का पुनर्चक्रण और पुनर्प्रयोग करके आप हर वर्ष काफी कार्बन-डाय- ओक्साईड बचा लेंगे. कार्यालय और घर के कूड़े-कबाड़े का पुनर्चक्रण करे.
इस वेबसाइट की जानकारी अपने मित्रों को दे www.12simplethings.org|








